सहरसा में शुक्रवार (10 अक्टूबर, 2025) की सुबह करीब 6 बजे एक बुजुर्ग शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई| मृतक की पहचान कैलाश चौधरी (65 साल) के रूप में की गई है| गोली मारने का आरोप उनके भतीजे पर लगा है| घटना के बाद परिवार में शोक और हाहाकार मच गया| परिवार वालों का कहना है कि चार से पांच गोली मारी गई है| पूरी घटना सौर बाजार थाना क्षेत्र के सहुरिया गांव के पास की है|
बताया जा रहा है कि जमीन विवाद में इस हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है | कैलाश चौधरी टहलने के लिए सुबह सुबह निकले थे| इसी दौरान इस घटना को अंजाम दे दिया गया| उधर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की जांच में जुट गई है|
कैलाश चौधरी के परिजन ने क्या कहा ?
कैलाश चौधरी सहुरिया पश्चिम वार्ड नं 9 के रहने वाले थे | परिजनों के अनुसार, सुबह करीब 6 बजे कैलाश चौधरी घूमने के लिए निकले थे| इसी दौरान 6-7 लोग उनके पीछे-पीछे जा रहे थे. लोगों को लगा कि ये सभी लोग भी ऐसे ही घूमने-टहलने निकले होंगे| इसी बीच मनीष चौधरी नाम के व्यक्ति ने उन्हें गोली मार दी| गोली लगने पर कैलाश चौधरी भागने लगे लेकिन बाकी लोगों ने पकड़ लिया, फिर इसके बाद सिर में गोली मारी गई, परिवार के अनुसार चार-पाचं गोली लगी है|
बताया गया कि की दो साल से जमीन को लेकर एक विवाद चल रहा है| माना जा रहा है कि इसी विवाद में हत्या की गई है. उधर जिस युवक (मनीष चौधरी) पर गोली मारने का आरोप लगा है वह भतीजा लगता है.
घटना को लेकर सौर बाजार थानाध्यक्ष अजय पासवान ने बताया कि जमीन विवाद में बुजुर्ग को उसके भतीजे ने दो गोली मारकर हत्या की है| परिजन की ओर से अभी आवेदन नहीं मिला है| आवेदन मिलने के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी| पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है|
Leave a Reply